उसने कहा ..

उसने कहा...
तुम्हें मुक्त किया अपने पाश से
जाओ ...जी लो अपनी ज़िन्दगी
भर लो कुछ नए रंग,
उकेर लो कुछ नयी रेखाएं,
सफ़र भी तुम्हारा
राह भी तुम ही चुनना,
बस मेरा एहसास साथ रखना
और रखना खाली
वो आख़िरी पन्ना,
जिसमें लिख सकें
अपना इश्क़ !

©विनीता सुराणा किरण

Comments

Popular posts from this blog

Chap 34 Samar Returns

Chap 28 HIS RETURN…..

Chap 25 Business Calling…