सुनो !

सुनो ,
कभी जाना हो दूर
चले जाना
नहीं रोकूँगी
बस एक वादा करो
संग अपने
सब सामान भी ले जाओगे अपना...
कहीं जो कुछ छूट गया
तो हवा छूकर उसे
महका देगी मेरा घर,
वो ख़ुशबू
गर बस गयी साँसों में,
फ़िर जाओगे किधर ...
©किरण

Comments

Popular posts from this blog

Chap 20 Can Life Take A U-turn

The Unsent Letter

ज़ायके से जश्न-ए-बहारा तक