"स्व" (कुण्डलिया)




होवे उनकी जय सदा, राखे "स्व" का मान |
मीठी वाणी बोलते, देते वो सम्मान ||
देते वो सम्मान, नहीं मन उनका मैला |

होती खाली जेब, कभी भी हाथ न फैला ||

समय बड़ा अनमोल, वही खोवे जो सोवे |

जो नित करते काज, जीत बस उनकी होवे ||
- विनिता सुराना

Comments

Popular posts from this blog

Chap 34 Samar Returns

The Unsent Letter

ज़ायके से जश्न-ए-बहारा तक