अकसर याद आती हैं



वो बातें, वो मुलाकातें,
अकसर याद आती है.
रिमझिम बरसातों में उसका आना
बिन बोले आँखों से सब कह जाना
बारिश की बूंदों के छींटे उडाना
देखकर मुझे हौले से मुस्कराना
हाथ मेरा थामकर धीमे से गुनगुनाना
प्यार के वो नगमे, वो मीठी धुन ‘किरण’
अकसर याद आती हैं.
वो बातें, वो मुलाकातें,
अकसर याद आती हैं.
-विनिता सुराना ‘किरण’



Comments

Popular posts from this blog

ज़ायके से जश्न-ए-बहारा तक

The Unsent Letter

Chap 20 Can Life Take A U-turn